विधायक दिव्या मदरेणा जोधपुर में जिला परिषद उपचुनाव के लिए कर रही हैं डोर टू डोर प्रचार

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

जोधपुर जिले में वार्ड 25 में जिला परिषद के उपचुनाव होने जा रहे है, इस उपचुनाव के लिए मतदान आने वाली 30 जून को होगा। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने धन्नी देवी माचरा को अपना प्रत्याशी बनाया हैं, वही इस बार इस उपचुनाव में राजस्थान की क्षेत्रीय पार्टी रालोपा ने भी अपना उम्मीदवार उतारा हैं। रालोपा ने अपने नेता राजूराम खोजा की पत्नी अनिता चौधरी को टिकट देकर मैदान में उतारा हैं।


विधायक मदरेणा कर रही हैं डोर टू डोर प्रचार

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी धन्नी देवी माचरा के पक्ष में ओसियां से युवा विधायक दिव्या मदरेणा गांव-गांव जाकर लोगों से जनसम्पर्क कर रही हैं और इस जिला परिषद के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धन्नी देवी को वोट करने की अपील कर रही हैं। इस कड़ाके की गर्मी में विधायक दिव्या मदरेणा हर दिन दर्जनों गांवों का दौरा कर रही हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default