नागौर, राजस्थान।
राजस्थान के नागौर जिले की लाडनूं विधानसभा से युवा विधायक बने विधायक मुकेश भाकर बुधवार को दिल्ली राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे, विधायक मुकेश भाकर के साथ सैंकड़ो युवा भी राहुल गांधी के आवास पहुंचे। युवाओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अपना इस्तिफावापस लेने का अनुरोध किया। युवाओं का कहना हैं कि राहुल गांधी जैसे युवाओं के कारण ही राजनीति में युवा वर्ग को जगह मिली हैं, इसलिए वो राहुल गांधी का इस्तीफा नहीं चाहते है।
हम आपको बता दे कि राहुल गांधी की युवा वर्ग की सोच के कारण मुकेश भाकर को टिकट दिया गया और वो विधायक बने, इसलिए विधायक मुकेश भाकर ने दिल्ली जाकर राहुल से ऐसा अनुरोध किया। आपको ज्ञात हो कि लोकसभा चुनावों में मिली बुरी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने यह इस्तिफानामंजूर कर दिया था।

Tnxx for comment