बाड़मेर हादसे के दुःख में किसान नेता रामेश्वर डूडी नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

INC News
0

बीकानेर, राजस्थान।

आने वाली 1 जुलाई को किसान नेता के रूप में मशहूर हुए, पूर्व विधानसभा प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी का जन्मदिन हैं, लेकिन रामेश्वर डूडी अपना यह जन्मदिन नहीं मनाएंगे, वो ऐसा बाड़मेर ले जसोल हादसे के कारण कर रहे है। रामेश्वर डूडी राजस्थान में साफ छवि के किसान नेता माने जाते है। डूडी समर्थकों में डूडी के जन्मदिन नहीं मनाने से उदासी तो है, लेकिन वो डूडी के जन्मदिन के दिन पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण करेंगे।

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर जैसे बड़े शहरों में रामेश्वर डूडी के जन्मदिन के उपलक्ष में वृक्षारोपण और गौ सेवा की तैयारियां की जा रही हैं, हालांकि इन सभी कार्यक्रमों में खुद रामेश्वर डूडी भाग नहीं लेंगें। हम आपको बता दे कि रविवार को बाड़मेर के जसोल गांव में हुए हादसे के बाद रामेश्वर डूडी काफी आहत हैं, इसलिए वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default