नागौर, राजस्थान।
राजस्थान में अभी तक गर्मी में कोई राहत नहीं हैं, क्योंकि अभी तक राजस्थान में मानसून नहीं आया हैं। ताजा जानकारी के अनुसार अभी राजस्थान में मानसून देरी से आएगा। एक ओर राजस्थान में इस तरह की गर्मी हैं, तो दूसरी ओर पेयजल की कमी हैं। इन दोनों ही समस्याओं से राजस्थान की जनता जूझ रही हैं। प्रशासन जनता के लिए पेयजल की आपूर्ति करने में लगा हुआ लेकिन फिर भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा हैं।
परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने पानी के टैंकरों में की बढ़ोतरी
पूरे प्रदेश की तरह ही नागौर के परबतसर में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ रखा हैं। यहाँ पर विधायक गावड़िया ने पानी की आपूर्ति के लिए जलदाय विभाग के साथ मिलकर टैंकरों की व्यवस्था करवा रखी थी। जून लास्ट तक हर बार राजस्थान में मानसून आ जाता हैं, इसलिए टैंकरों की संख्या कम कर दी जाती हैं, लेकिन इस बार मानसून आया नहीं हैं, इसलिए विधायक ने जलदाय विभाग से अनुशंसा करके टैंकरों से की जा रही आपूर्ति को चालू रखने के निर्देश दिए है, ताकि जनता को पानी की समस्या नहीं हो। विधायक के इस कार्य के बाद जनता ने राहत की सांस ली हैं।

Tnxx for comment