राहुल गांधी इस्तीफे को लेकर अड़े, आज है अंतिम कोशिश, यह नेता बन सकते हैं अध्यक्ष

INC News
0

दिल्ली।

कांग्रेस पार्टी में मचे घमासान के कारण अभी तक राहुल गांधी आपमे इस्तीफे को लेकर अड़े हुए है। दिल्ली में लगातार राहुल गांधी को मनाने की कोशिश की जा रही हैं, लेकिन राहुल गांधी अपने फैंसले को लेकर अभी तक अड़े हुए है। राहुल गांधी को मनाने के लिए पिछले दिनों में तमाम बड़े नेताओं में मुलाकात की हैं। आज बताया जा रहा हैं कि राहुल गांधी को।मनाने की आखिरी कोशिश हैं। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राहुल गांधी से मुलाकात करेंगें और राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने का आग्रह करेंगे।

सूत्रों के अनुसार अब राहुल गांधी अपना इस्तीफा देकर ही रहेंगें, इसलिए कांग्रेस में कई बड़े नेताओं के नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सामने आ रहे है। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे हैं, उनके अलावा सुशील कुमार शिंदे और शरद पवार का नाम भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default