राजस्व मंत्री हरीश चौधरी कर रहे है अपने निर्वाचन क्षेत्र बायतु में जनसुनवाई

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने आज भी जनसुनवाई कार्यक्रम रखा हैं, चौधरी ने शनिवार को भी अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, साथ ही उन्होंने जगह-जगह जाकर जनसुनवाई भी की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। हरीश चौधरी का निर्वाचन क्षेत्र बायतु विधानसभा हैं, बायतु में इन दिनो पानी की समस्या सबसे ज्यादा है। इसलिए जनसुनवाई में अधिकांश समस्याएं पेयजल को लेकर आ रही हैं।


केबिनेट मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को बालोतरा, पाटोदी और बायतु में जाकर जनसुनवाई की, चौधरी ने लिखिति और मौखिक रूप में लोगों की समस्याएं को सुना और उनके समाधान का भी आश्वासन दिया। आज हरीश चौधरी ने फिर बाड़मेर कार्यालय पर जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा। इस दौरान भी सैंकड़ो लोग अपनी समस्याएं लेकर कैबिनेट मंत्री के पास पहुंचे।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default