सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर दो धर्मों में तनाव भड़काने को लेकर हुआ मुकदमा दर्ज

INC News
0

अजमेर, राजस्थान।

करनी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर रविवार को अजमेर के दरगाह थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया गया हैं, इस मुकदमे में गोगामेड़ी पर धमकी देने और दो धर्मों में साम्प्रदायिक तनाव भड़काने को लेकर आरोप लगाया गया हैं। गोगामेड़ी ने एक वीडियो वायरल करके अजमेर दरगाह में आने वाले जायरीन को धमकी दी हैं। इस मुकदमे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।

गोगामेड़ी ने धमकी में कहा कि अगर अमरनाथ यात्रा में जाने वालों के साथ कुछ हुआ तो हम दरगाह आने वालों के साथ वैसा ही करेंगें। गोगामेड़ी ने यह वीडियो 24 जून को अपनी फेसबुक पर डाला हैं। इस वीडियो का अंश हमने यहाँ डाला हैं, जिसे आप देख सकते है।

रविवार को दरगाह कमेटी नाजिम ने गोगामेड़ी पर मुकदमा दर्ज कर बताया कि गोगामेड़ी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है। वही पुलिस का कहना हैं कि हम अनुसंधान करके मामले की जांच कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default