बन्द हो गया हजारों बेरोजगारों का बेरोजगारी भत्ता, सामने आ रही यह वजह

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

भले ही सरकारें प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार होने के लिए भत्ता देने की बात कह रही होगी, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे। राजस्थान में भी अशोक गहलोत सरकार ने बेरोजगारों को 3500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन भत्ता तो दूर प्रदेश के हजारों बेरोजगारों का नवीनीकरण के अभाव में भत्ता देना बंद कर दिया।

पहले विधानसभा चुनावों के चलते और अब लोकसभा चुनावों के चलते प्रदेश के पहले से पंजीकृत बेरोजगारों के लिए भत्ता नवीनीकरण को रोक दिया गया था, अब जिन बेरोजगारों ने समय पर नवीनीकरण नहीं करवाया उनका भत्ता बन्द कर दिया गया। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश के लाखों बेरोजगार भत्ता पाने से वंचित रह जाएंगे।

इसके लिए प्रदेश के बेरोजगार कई बार ई-मित्र केंद्रों और सम्बन्धित जिला रोजगार कार्यालयों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उन्हें समय पर नवीनीकरण न करवाने का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता है। इस बारे में प्रदेश के बेरोजगारों का कहना है कि न तो समय पर नवीनीकरण के लिए कहा जाता है और न ही उन्हें नवीनीकरण करवाने के बारे में पहले से जानकारी दी जाती है। इसी असमंजस के चलते अधिकांश बेरोजगार भत्ता प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default