हनुमानगढ़, राजस्थान।
हनुमानगढ़ जिले की भादरा विधानसभा से विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां ने आज रामगढ़ उपतहसील में जनसुनवाई कार्यक्रम रखा। इस कार्यक्रम में बलवान पूनियां ने अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी और तुरन्त उन समस्याओं पर एक्शन लिया।
विधायक बलवान पूनियां ने हनुमानगढ़ के एडीएम से बात कर बैंक स्टाफ की हो रही मांगो को लेकर भी बात रखी, वहीं बैंकों द्वारा ज्यादा ब्याज लेने पर सवाल किया। इसके साथ ही विधायक ने किसानों को फसल खराब से हुए नुकसान के मुवावजे को लेकर भी एडीएम को बताया। किसानों की फसल खराब होने से उसका मुवावजा 76 लाख रुपए हैं।
विधायक ने बैंक मैनेजर को भी कॉल करके किसानों के खातों में रुपये डालने को कहा, उसके बाद बैंक मैनेजर ने 97 किसानों के खातों में रुपया डाल दिया, बाकी किसानों के खातों में भी 30 जून तो रुपये डालने की बात कही।
विधायक ने रामगढ़ के किसानों के लिए थ्री पेस की बिजली लाने की भी घोषणा की हैं, ताकि किसान थ्री पेस की बिजली सिंचाई करने में काम मे ले सके। वही 2017 से किसानों का बकाया पड़ा मुवावजा नहीं देने पर नोहर के एडीएम से भी बात की और किसानों को उनका मुवावजा समय पर दिलाने के निर्देश दिए।


Tnxx for comment