आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान रालोपा के सयोंजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खड़े होकर अपना अभिवेदन प्रस्तुत किया। बेनीवाल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी की अच्छाई भी बताई तो पिछले 5 साल के कार्यकाल का भी भखान किया। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल राजस्थान प्रदेश के हित मे भी लोकसभा में बात कही तो किसानों और जवानों के लिए अपनी आवाज लोकसभा में बुलन्द की। आइए हम जानते है कि आखिर हनुमान बेनीवाल में कौनसे मुद्दे लोकसभा में उठाये।
बेनीवाल इन मुद्दों पर लोकसभा में की चर्चा
बेनीवाल राजस्थान प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात लोकसभा में की। पुलिस जवानों और पैरामिलिट्री के जवानों को शहीद का दर्जा देने की बात कही। राजस्थान में पंजाब से आ रहे केमिकल वाले पानी को बंद करने की मांग की। राजस्थान में बढ़ते हुए जल संकट पर भी लोकसभा में मुद्दा उठाया।
इसके अलावा बेनीवाल ने देश मे हो रहे हादसों पर भी नया आयोग बनाने की मांग की, तो किसान की हालत सुधारने की मांग की। उसके अलावा देश मे जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से मांग की, वही प्राकृतिक आपदाओं के बाद मिलने वाले मुवावजे को बढ़ाने की मांग की।

Tnxx for comment