जोधपुर, राजस्थान।
जोधपुर के वार्ड नम्बर 25 में उपचुनाव होने जा रहा हैं। इस उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के साथ इस बार राजस्थान की तीसरी पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इस वार्ड के लिए रालोपा ने अनिता चौधरी को टिकट देकर मैदान में उतारा हैं। इस वार्ड के लिए 30 जून को मतदान किया जाएगा। अनिता चौधरी रालोपा नेता राजूराम खोजा की पत्नी हैं और वे पहली बार अपनी किस्मत राजनीति में आजमा रही हैं।
रालोपा इस चुनाव के लिए बढ़चढ़कर प्रचार-प्रसार करने में लगी हुई। वार्ड 25 के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में जाकर प्रत्याशी अनिता चौधरी लोगों से जनसम्पर्क कर रही हैं और मतदान करने की अपील कर रही हैं। वही भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग भी लगातार प्रत्याशी अनिता चौधरी के साथ मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे है। गांवो में रालोपा को काफी समर्थन मिल रहा हैं।

Tnxx for comment