राजस्थान के इस सांसद ने देश की संसद में उठाई पुलिस जवानों और पैरामिलिट्री के जवानों की शहीदी की।मांग

INC News
0

दिल्ली।

लोकसभा में पहला सत्र चल रहा हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद तमाम सांसद अपनी बात रख रहे है, वही आज राजस्थान की नागौर लोकसभा से सांसद हनुमान बेनीवाल ने पुलिस जवानों और अर्द्ध सैनिक बलों की आवाज उठाई, दरअसल बेनीवाल ने सरकार से मांग की कि पुलिस जवानों और पैरामिलिट्री के जवानों को भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। यह बात समय-समय पर उठती रही हैं, लेकिन आज नागौर सांसद ने इस बात को देश की संसद में रखा।


पुलिस जवानों और पैरामिलिट्री जवानों को नहीं मिलता दर्जा

दरअसल जब कोई पुलिस जवान या फिर किसी भी पैरामिलिट्री का जवान शहीद हो।जाता हैं, चाहे वो आंतकवादीयों से ही लड़ता हुआ शहीद हो जाये, तो भी उन जवानों को शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता। शहीद का दर्जा सिर्फ आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के जवानों को ही दिया जाता हैं। इस कारण पैरामिलिट्री जवानों का मनोबल भी गिरा हुआ रहता हैं। अभी हाल ही में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भी शहीद का दर्जा नहीं मिला। उस समय भी यह आवाज उठी थी, लेकिन आज यह बात संसद में भी उठी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default