नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में केंद्र सरकार के सामने उठाये यह मुद्दे

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

हाल ही।में दिल्ली में नीति आयोग की बैठक हुई, जिसमे देश के सभी राज्यों के मुखियाओं ने इस बैठक में भाग लिया। इस बैठक में सभी मुख्यमंत्री अपनी राज्य की समस्याओं को लेकर अपना पक्ष केंद्र सरकार के सामने रखा और केंद्र सरकार से आग्रह किया। इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीति आयोग की बैठक में केंद्र सरकार के सामने राजस्थान के कई मुद्दों पर केंद्र सरकार स्व आग्रह किया।

इन मुद्दों को गहलोत ने नीति आयोग के सामने उठाया

मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान में पेंडिंग पड़े रेलवे के कार्यों को पूरा कराने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया। राजस्थान में कई बड़े रेलवे लाइन हैं, जो अधूरे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने किसान पेंशन योजना में लघु और सीमांत किसानों के अलावा दीर्घ किसानों को भी शामिल करने को कहा। गौशाला में गायों के लिए भी उचित व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र सरकार से आग्रह किया हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री गहलोत ने कृषि, सूखे, पेयजलापूर्ति, जल सरंक्षण, चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी नीति आयोग के सामने पक्ष रखा। गहलोत ने राजीव गांधी नहर परियोजना का तीसरा चरण भी पूरा करने का मुद्दा नीति आयोग में रखा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default