सादुलपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिली विधायक कृष्णा पूनियां

INC News
0

चूरू, राजस्थान।

चूरू जिले की सादुलपुर विधानसभा से विधायक कृष्णा पूनियां ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। यह मुलाकात सादुलपुर में विकास कार्यों को लेकर की गई थी। कृष्णा पूनियां ने सूबे के मुख्यमंत्री गहलोत से अपने क्षेत्र में सार्वजनिक विकास कार्य करवाने के लिए आग्रह किया। अब विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने वाला हैं और इस सत्र में बजट भी पेश होने वाला है। 

कृष्णा पूनियां ने इस बजट में सादुलपुर में भी विकास कार्यों को शामिल करने की मांग की हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने भी उन्हें आश्वासन दिया हैं कि वो सादुलपुर के विकास में कोई कमी नहीं छोडेंगे। हम आपको बता दे कि कृष्णा पूनियां न हाल ही में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default