डीडवाना, नागौर।
विधानसभा के दूसरे सत्र के कार्यकाल में शुक्रवार को नागौर जिले के डीडवाना से विधायक चेतन डूडी ने भी विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर आवाज उठाई। डूडी ने विधानसभा में किसानों के बारे में कई तरह के सकारात्मक विचार दिए। डूडी ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी को लोग वोट बैंक की तरह देखते हैं, लेकिन ऐसा गलत हैं, किसानों को वोट बैंक की तरह नहीं देखना चाहिए। डूडी में कहा कि अधिकांश नेता लोग ऐसा ही सोचते है।
डूडी ने कहा कि लोग पानी फसलों को देने की बात कर रहे है, लेकिन मेरे जिले नागौर में तो लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिलता, इस गर्मी में भी लोग कैसे-जैसे जीवनयापन कर रहे है। इसके साथ ही डूडी ने कहा हम सबको मिलकर राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने के प्रयास करने चाहिए, क्योंकि राजस्थान में मरुस्थलीय क्षेत्र काफी हैं। इसके अलावा हमें किसानों को बचाने की पुरी कोशिश करनी चाहिए, युवा पीढ़ी खेती नहीं करना चाहती हैं, इसलिए दिनोंदिन किसानों की संख्या कम ही होती जा रही हैं।

Tnxx for comment