आज होगा जोधपुर में वार्ड 25 का उपचुनाव, रालोपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

जोधपुर में आज जिला परिषद के वार्ड नम्बर 25 में उपचुनाव होने जा रहा हैं, इस उपचुनाव के लिए आज ही मतदान हो रहा हैं। शाम तक सभी बूथों पर मतदान खत्म हो जाएगा। इस उपचुनाव में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा रालोपा ने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया हैं। इस चुनाव में रालोपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा हैं।

दोनो ही पार्टियों ने इस चुनाव के लिए खूब प्रचार-प्रसार किया हैं। रालोपा के लिए सांसद हनुमान बेनीवाल सहित विधायक पुखराज गर्ग, विधायक इंदिरा देवी बावरी ने भी प्रचार किया हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के लिए विधायक दिव्या मदरेणा ने गांव-गांव जाकर प्रचार किया हैं। इस चुनाव के लिए रालोपा ने अनिता चौधरी को मैदान में उतारा हैं, वहीं कांग्रेस ने धन्नी देवी माचरा को मैदान में उतारा हैं। दोनों और ही महिलाएं हैं, इसलिए देखना होगा कि कौन इस चुनाव में बाजी मरता हैं?
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default