जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगमी 10 जुलाई को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश करेंगे. बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में बीएसी की बैठक में गुरुवार को सदन का कामकाज तय हुआ. इसके अनुसार सीएम गहलोत 10 जुलाई को बजट पेश करेंगे. इससे पहले सुबह 15वीं विधानसभा के पहले बजट सत्र की शुरुआत हुई. माकपा विधायक बलवान पूनिया किसान आत्महत्या के प्रति सरकार का ध्यान आकृषित करने एक बैनर पहनकर सदन में पहुंचे. उधर, विधानसभा में पत्रकारों पर लगाई गई पाबंदी को लेकर भी हंगामा हुआ. नाराज पत्रकार स्पीकर के चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां विधानसभा में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जोशी ने सभी दलों से यह अपेक्षा की कि वे आगामी सत्र में संसदीय परम्पराओं का निर्वाह करते हुए सदन में सार्थक चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाये रखने में पीठासीन अधिकारियों के साथ साथ सारे सदन का सहयोग अपेक्षित है.

Tnxx for comment