दिल्ली।
लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हो गया हैं। इस सत्र में केंद्रीय बजट भी पास होगा। सभी सांसद सदन में भाग ले रहे है, अभी शपथ ग्रहण चल रहा हैं। राजस्थान के सभी सांसद राजस्थान हाउस में रुके हुए है। इस दौरान आज दिल्ली स्थित राजस्थान हाउस में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल एक-दूसरे से मिले। दोनो नेताओ का मिलने का अंदाज काफी खुशनुमा था।
दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर खुशी का इजहार किया। इस घटना की एक फ़ोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। यूजर्स दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर काफी आकर्षित कमेंट भी कर रहे है। हम आपको बता दे कि रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा चुनाव में बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था।

Tnxx for comment