भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल को दिया धन्यवाद

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

भारतीय जनता पार्टी ने अब अपने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जे पी नड्डा को अध्यक्ष बना दिया हैं। हालांकि मुख्य अध्यक्ष अमित शाह ही रहेंगे, लेकिन अमित शाह को इस बार मोदी केबिनेट में शामिल कर लिया गया हैं। अमित शाह अभी गृह मंत्री हैं और गृह मंत्रालय का भार देख रहे हैं, ऐसे में भाजपा को कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत थी। सोमवार को हुई भाजपा की बैठक में जे पी नड्डा को भाजपा के नए मुखिया के तौर पर चुन लिया गया हैं।


नए अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रालोपा प्रमुख को दिया धन्यवाद

भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रालोपा के सयोंजक हनुमान बेनीवाल को ट्वीट करके धन्यवाद दिया, ऐसा उन्होंने इसलिए किया, क्योंकि हनुमान बेनीवाल ने जे पी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित की थी, जिसके बाद उसका रिप्लाय देते हुए जे पी नड्डा ने उनको धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default