जयपुर, राजस्थान।
कल सोमवार को जयपुर में भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई, यह बैठक आगामी विधानसभा सत्र को लेकर बुलाई गई थी। इस बैठक में भाजपा ने सत्र के दौरान गहलोत सरकार को घेरने की योजना बनाई हैं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ मौजूद थे।
प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि गहलोत सरकार राजस्थान की जनता से वादे करके अब मुखर गई हैं, चाहे वो 10 दिन की कर्जमाफी का वादा या फिर और, प्रदेश में सरकार के दो गुट बने हुए है, हर दिन 12 बच्चीयों के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही हैं, बजरी माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वालों को कुचल दिया जा रहा हैं, विधायक कोटे से होने वाले कामों पर रोक लग दी हैं।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि हम जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ विधानसभा में आवाज उठाएंगे, हमने शुरू हो रहे सत्र की पूरी तैयारी कर ली हैं। यह सत्र काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह सरकार का पहला बजट सत्र हैं।

Tnxx for comment