कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने पदभार ग्रहण कर लिया और अब कर रहे है यह काम

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

हाल ही पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल किए गए बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने शनिवार को अपने कार्यालय में जाकर पदभार ग्रहण किया। कैलाश चौधरी को कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया हैं। इसके पीछे का कारण भी कैलाश चौधरी के किसान परिवार से आने का हैं। कैलाश चौधरी पहली बार ही लोकसभा पहुंचे है और पहली बार मे ही वो सीधे केंद्रीय मंत्री बन गए है।

पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री कैलाश चौधरी कर रहे हैं यह काम

केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद कैलाश चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक ली, इस बैठक में वर्तमान में किसानों के उत्थान के लिए चल रही योजनाओं के बारे में समीक्षा की। साथ ही भविष्य में किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाओं पर चर्चा की। हम आपको बता दे कि कैलाश चौधरी की सबसे पहली प्राथमिकता किसानों की आय दुगुनी करना है। उनका कहना है कि 2022 तक हम ऐसा करने में सफल हो जाएंगे।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default