राजस्थान की गहलोत सरकार अब स्कूली पाठ्यक्रम में संविधान पढ़ाने की योजना बना रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीम में आयोजित एक चिंतन शिविर में यह बात कही हैं। मुख्यमंत्री गहलोत का कहना हैं कि अगर हर व्यक्ति को संविधान की जानकारी होगी, तो समस्या ही खत्म हो जाएगी। राजस्थान की सभी स्कूली पाठ्यक्रम की कक्षा 1 से 12 वीं तक प्रथम पेज पर ही संविधान होगा तो सबको हमारे देश के संविधान की जानकारी मिलेगी।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि अगर विद्यार्थी जीवन से अगर संविधान की समझ हो तो वो बड़े होकर समाज को एक नया सन्देश दे सकते है। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने भी भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए संविधान और कानून की समझ होनी चाहिए।

Tnxx for comment