जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान की गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अब एक बड़ा फैंसला लिया है। अब राजस्थान के हर जिले में एक-एक अंग्रेजी माध्यम में चलने वाला स्कूल खुलेगा। इस वर्ष ही इस स्कूल की शुरुआत की जाएगी, उसके बाद ब्लॉक स्तर पर भी यह स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तरह बनाया जाएगा। इन स्कूलों का नाम 'महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय'होगा।
6 महीने बाद सरकार इन स्कूलों की समीक्षा करेगी। 2 जुलाई से यह स्कूल प्रदेशभर में शुरू हो जाएंगे। इन स्कूलों में अध्यापकों और प्रधानचार्य के लिए साक्षात्कार इसी महीने में लिए जाएंगे और उसके बाद उन्हें नियुक्तियां दी जाएगी। इस साल इन विद्यालयों में कक्षा 8 वीं तक की कक्षाएं चलाई जाएगी, उसके बाद अगले साल यह स्कूल 9वीं तक, फिर 10 वीं तक। ऐसे करके यह स्कूल 12 वीं कक्षा तक हो जाएंगे।

Tnxx for comment