लाडनूं, नागौर।
नागौर जिले की लाडनूं विधानसभा से विधायक मुकेश भाकर ने सोमवार को फिर अपने क्षेत्र के लोगों के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम रखा, इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया। इस जनसुनवाई में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। लोग अपने गांवो में व्याप्त समस्याओं को लेकर विधायक मुकेश भाकर से मिले, जहां उन्होंने ऑन द स्पॉट उन समस्याओं का समाधान किया।
विधायक ने सोमवार सुबह लाडनूं के प्रधान कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने सार्वजनिक समस्याओं जैसे।बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं को लेकर गांवों से आये हुए लोगों के साथ वार्ता की। वहीं आधी से ज्यादा समस्याओं को उन्होंने ऑन द स्पॉट ही सॉल्व कर दिया।


Tnxx for comment