शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर में शहर के करीब एक महिला अपनी बेटी के साथ ट्रैन से आगे कूद गई, ट्रेन स्पीड में होने के कारण दोनों ट्रैन से कट गई। लोको पायलट ने भनक लगते ही ट्रेन रोक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और महिला की शिनाख्त करने में लग गई। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें महिला ने रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का नाम लिखा है।
महिला ने सुसाइड नोट में अपना नाम मोहिनी चौधरी और बेटी का नाम हिना बताया हैं। सुसाइड नोट के हिसाब से महिला पर उसका ससुराल पक्ष वालो ने मारपीट और दहेज प्रताड़ना की हैं। महिला ने सुसाइड नोट में हनुमान बेनीवाल और कैलाश चौधरी जिंदाबाद लिखा है। साथ ही में लोक देवता वीर तेजाजी का भी नाम लिखा है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Tnxx for comment