खींवसर, नागौर।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल 2 दिन के दौरे पर अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र खींवसर में दौरे कर रहे है। बेनीवाल ने शनिवार को सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत करीब एक दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांवो में जाकर जनसुनवाई भी की। लोगों की सार्वजनिक समस्याओं को लेकर बेनीवाल ने जल्द ही उनका निराकरण करने की बात कही। इसके अलावा बेनीवाल ने कहा कि अब खींवसर का विकास रुकने वाला नहीं हैं।
स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिली ANM तो करवा दिया सस्पेंड
वहीं खींवसर के ग्राम दांतिणा में लोगों ने बेनीवाल को अपने स्वास्थ्य केंद्र के बारे में शिकायत करके बताया कि यहाँ पर एएनएम बहुत लापरवाही बरत रही हैं, आधे से ज्यादा समय स्वास्थ्य केंद्र से गायब रहती हैं। ऐसा सुनने के बाद बेनीवाल ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करना चाहा, लेकिन आगे जाकर देखा तो स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ था, बेनीवाल ने उसी समय उच्च अधिकारियों को फोन लगाकर ANM को सस्पेंड करवा दिया।

Tnxx for comment