जयपुर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद अब कांग्रेस ने एक बड़ा फैंसला लिया। इस फैंसले में कांग्रेस ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को फ्री हैंड दे दिया हैं। अब मुख्यमंत्री पर कोई आलाकमान का दबाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री खुद अपने से सारे फैंसले खुद लेंगे, इसके लिए उन्हे आलाकमान से कोई बातचीत नहीं करनी होगी। राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आज यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रीयों को आलाकमान ने फ्री हैंड दिया हैं।
वही अब मुख्यमंत्री अपने हिसाब से राजनीतिक नियुक्तियां कर सकते हैं। मुख्यमंत्री अपने तरीके से ही मंत्रालय में बदलाव भी कर सकेंगें। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही फ्री हैंड मिल गया हैं। अब गहलोत को दिल्ली से पूछ कर कोई फैंसला नहीं करना होगा। कयास लगाए जा रहे है कि इसके बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बड़ा बदलाव कर सकते है। वो मंत्रियों के मंत्रालय में भी बदलाव कर सकते है, इसके साथ राजनीतिक नियुक्तियां भी कर सकते है।

Tnxx for comment