भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग विधानसभा में नागौर में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का मुद्दा उठाएंगे

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

इन दिनों राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र चल रहा हैं। इसी सत्र में राज्य सरकार अपना बजट भी पेश करेगी। वहीं विधायक विधानसभा में अनेक मुद्दे उठा रहे हैं, अपने सवालों के जवाब सरकार से मांग रहे हैं। जोधपुर की भोपालगढ़ विधानसभा से विधायक पुखराज गर्ग ने भी विधानसभा में 40 से ज्यादा सवाल इसी सत्र के लिए लगाए है।

इन्हीं सवालो में विधायक गर्ग ने नागौर में बीकानेर रोड़ पर और मानसर स्थित रेलवे फाटक पर बन्द पड़े ओवरब्रिज के कार्य को लेकर भी सवाल लगाया हैं, गर्ग इस सवाल में सरकार से इस कार्य को नहीं करवाने का कारण भी माँगेंगे। इस ओवरब्रिज को लेकर रालोप मुखिया बेनिवाल ने भी कई बार आवाज उठाई हैं, इसलिए उनकी गैर मौजूदगी में इस बार यह मुद्दा उनकी पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग उठा रहे है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default