डिप्टी सीएम पायलट का ठेठ देसी अंदाज, खेत में रुके, रात को खुले में चारपाई लगाकर सोए

INC News
0

जालोर, राजस्थान।

राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट का लोगों को ठेठ देसी अंदाज देखने को मिला. मारवाड़ दौरे पर आए पायलट ने रविवार की रात जालोर जिले के सांचौर के समीप कासेला गांव में एक किसान की तरह बिताई. पायलट खेत में खुले आसमान के नीचे चारपाई पर सोए. पायलट ने अपने पुराने मित्र जयकिशन विश्नोई के साथ खेत में बैठकर ही खाना खाया.


दो साल पहले भी यहां रुक चुके हैं


दरअसल दो साल पहले सचिन पायलट ने जालोर दौरे के दौरान जयकिशन विश्नोई के इसी खेत में रात बिताई थी. पायलट ने उस समय जयकिशन से वादा किया था कि वह दोबारा उनके खेतों में आएंगे.  पायलट ने रविवार को अपने मारवाड़ दौरे के दौरान उस वादे को पूरा किया. पायलट का यह देसी अंदाज सभी को पसंद आया.

दो दिन के मारवाड़ दौरे पर हैं पायलट


डिप्टी सीएम सचिन पायलट दो दिवसीय सिरोही, जालोर और पाली दौरे पर हैं. अपने दौरे के दौरान सचिन पायलट रविवार को पूरे दिन एक्शन में नजर आए. पायलट ने रविवार को दिन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन के कार्यों को जल्द पूरा करें. उसके बाद शाम को पायलट ने खेत में किसान के रूप में रुककर सरकार और आमजन के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया.

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default