नावां, नागौर।
विधानसभा में उप सचेतक और नागौर की नावां विधानसभा से विधायक महेन्द्र चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या के लिए एक बड़ा और विशेष पैकेज पास करवाया हैं। इस पैकेज के बाद नावां विधानसभा में पानी की समस्या से निजात मिलती हुई दिखाई देगी। विधानसभा क्षेत्र में काफी दिनों से पेयजल की समस्या व्याप्त हैं।
जलदाय विभाग भी इसमें लापरवाही बरत रहा था, मामले को देखते हुए विधायक महेंद्र चौधरी ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई तो सरकार से एक बड़ा पैकेज भी ले लिया। इस पैकेज की कुल राशि 419 लाख रुपये हैं। यह पैकेज मिलने के बाद कुचामन और नावां क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, ऐसा मानना हैं जलदाय विभाग का।

Tnxx for comment