निमोद निवासी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज भगत बने एनएसयूआई प्रदेश महासचिव

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर जिले की डीडवाना तहसील के गांव निमोद के निवासी और भगवंत यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज भगत को अब एनएसयूआई ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी हैं। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां ने उनको अब प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। मनोज भगत अजमेर संभाग में लगातार छात्र हितों के लिए प्रयासरत हैं।

कम उम्र में राजनीतिक पहचान बनाने वाले मनोज भगत भगवंत यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है। इसके बाद वो लगातार इस यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई का परचम लहरा रहे है। अजमेर की सभी यूनिवर्सिटी में मनोज भगत एक अहम पहचान बना चुके है, इसलिए उनको अब प्रदेश स्तर की छात्र राजनीति में शामिल किया हैं। भगत ने एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां का यह जिम्मेदारी देने पर हार्दिक आभार जताया और अपने पद पर खरा उतरने की बात कही।

छात्रसंघ चुनावों में लहराएंगे एनएसयूआई का परचम- भगत

मनोज भगत ने कहा कि इस साल होने वाले छात्रसंघ चुनावों में प्रदेश की सभी विश्वविद्यालयों में एनएसयूआई का परचम लहराएंगे। अभी से एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं छात्र हितों के लिए प्रयास कर रहे है। हम आपको बता दे कि 1 जून से महाविद्यालयों में प्रवेश प्रकिया शुरू हो चुकी हैं। इसके बाद अगस्त माह में छात्रसंघ चुनाव होने है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default