केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार कल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर प्रवास पर रहेंगें

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी के अनुसार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से रवाना होकर शनिवार सुबह 9 बजे जोधपुर पहुचेगें। उन्होंने बताया कि जोधपुर के सांसद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर व संसदीय क्षेत्र जोधपुर आ रहे हैं।


जिलामहामंत्री पवन आसोपा ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद शेखावत के जोधपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला द्वारा शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके बाद शेखावत दोपहर में रामदेवरा जैसलमेर भी जाएंगे।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default