अजमेर, राजस्थान।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ( rbse ) आज आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। 10वीं और 12वीं के परिणाम के बाद 8 वीं के विद्यार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि परिणाम आज शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से जारी होगा। परिणाम बोर्ड के अधिकारी जारी करेंगे। पिछले साल बोर्ड ने 6 जून को 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया था।
गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में करीब 12 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे, बोर्ड की परीक्षा 14 से 28 मार्च के बीच हुई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को ग्रेडिंग दी जाएगी।

Tnxx for comment