बाड़मेर, राजस्थान।
भारत सरकार में कृषि मंत्री और बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से सांसद कैलाश चौधरी शनिवार और रविवार को बाड़मेर प्रवास पर रहेंगें। इस दौरान वो अपने क्षेत्र का जायजा लेंगे, साथ ही लोकसभा चुनावों में सहयोग और समर्थन देने के लिए धन्यवाद यात्रा भी करेंगे और लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करेंगें।
शनिवार को कृषि मंत्री कैलाश चौधरी जोधपुर से रवाना होंगें, इस बीच बाड़मेर लोकसभा के सभी गांवो में लोगों से मुलाकात करते हुए शाम तक बाड़मेर पहुंच जाएंगे। शाम को बाड़मेर में संघ के कार्यक्रम में भाग लेंगें। वहीं रविवार को मंत्री बाड़नेर से बालोतरा रस्ते पर गांवों में जाकर अपने क्षेत्र की जनता से मुलाकात करेंगे।

Tnxx for comment