विधानसभा की तरह लोकसभा में भी हनुमान बेनीवाल ने लिया चमत्कारी अवतार

INC News
0

दिल्ली।

6 महीने पहले राजस्थान में एक नई पार्टी का आगाज किया और विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराया। उसके बाद लोकसभा चुनावों में भी अपनी पहुंच दिल्ली तक बनाकर सांसद बन गए रालोपा के सयोंजक हनुमान बेनीवाल। अब दिल्ली में भी अपने उसी अवतार को वापस लाने का काम कर रहे है बेनीवाल, जो उनका विधानसभा में हुआ करता था। वही सबसे अलग अंदाज और वही उनका चमत्कारी रूप। फिलहाल हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ले ली हैं। अभी लोकसभा में पहला सत्र चल रहा हैं, इसलिए वो लगातार दिल्ली में ही रुके हुए है।

बेनीवाल दिल्ली में रहकर केंद्रीय स्तर के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे है और अपनी पार्टी रालोपा की पहुंच भी बढ़ाने में लगे हुए है। उन्होंने हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से निजी मुलाकात की हैं, तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भी मुलाकात की हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बेनीवाल मिले, तो कृषि मंत्री कैलाश चौधरी से भी हनुमान बेनीवाल मिले। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से भी बेनीवाल ने मुलाकात की। इनके अलावा बेनीवाल सांसद संजीव बाल्यान, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, भाजपा ले राष्ट्रीय महासचिव रामलाल  से मुलाकात की।

इन सभी मुलाकातों के सियासी मायने बहुत है, बेनीवाल ऐसी मुलाकातों के जरिये खुद के साथ अपनी पार्टी का कद भी बढ़ा रहे है। बेनीवाल ने संसद में ओम बिड़ला को एक ओजस्वी प्रखर भाषण देकर शुभकामनाएं भी दी। आने वाले समय मे बेनीवाल अपनी पार्टी की पहुंच दिल्ली तक बनाने में कामयाब हो जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default