नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर में गांव-गांव जाकर की जनसुनवाई और दिया धन्यवाद

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ले सयोंजक हनुमान बेनीवाल सांसद जरूर बन गए है, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र को नहीं भूले हैं। आज दिनभर हनुमान बेनीवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर जनसुनवाई करने लग गए, इसके साथ ही हनुमान बेनीवाल ने गांवों में जाकर लोगों को धन्यवाद दिया। यह धन्यवाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपार समर्थन देने के लिए दिया।

जनसुनवाई के दौरान बेनीवाल का स्वागत करने सेंकडो की संख्या में लोग गांवों की चौपाल पर इक्कट्ठा हुए और वही स्वागत करके बेनीवाल को गांवों में व्याप्त समस्याओं से अवगत करवाया। हनुमान बेनीवाल को इस दौरान कई सार्वजनिक समस्याओं को लेकर लोगों ने ज्ञापन भी दिया। आज बेनीवाल ने खींवसर के गुढ़ा भगवानदास, खड़काली, भुंदेल, देऊ, दांतिणा, भोजास, अखासर, पाबूसर, करणु, भोमासर आदि गांवों का दौरा किया।

हम आपको बता दे कि बेनीवाल का खींवसर विधानसभा क्षेत्र गृह क्षेत्र हैं। इस विधानसभा सीट से बेनीवाल लगातार विधायक बनते रहे है। इस बार वो तीसरी बार इस सीट से विधायक बने थे। अब वो सांसद बन चुके है, इसलिए इस सीट पर उपचुनाव होंगें। बेनीवाल ने यह साफ कर दिया हैं कि इस सीट पर रालोपा का ही उमीदवार होगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default