सचिन पायलट को लेनी चाहिए मेरे बेटे की हार की।जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनके बेटे वैभव गहलोत की हार की जिम्मेदारी सचिन पायलट को लेनी चाहिए। गहलोत का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अशोक गहलोत और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सब कुछ ठीक ना होने की खबरें भी आ रही हैं।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत को राजस्थान की जोधपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इस बारे में उनके पिता अशोक गहलोत ने एबीपी न्यूज के साथ इंटरव्यू में कहा, ''पायलट साहब ने कहा था कि जोधपुर सीट पर हमारी बहुत भारी बहुमत से जीत होगी। वहां हमारे 6 विधायक हैं, हमने शानदार कैंपेनिंग की है। पायलट साहब कम से कम उस सीट की जिम्मेदारी तो लें। उन्होंने कहा था- शानदार जीत हो रही है, टिकट मैंने दिलवाया है, हम लोग ही जीतेंगे।''

हालांकि अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि मीडिया में इस बात की गलतफहमी पैदा होती है कि उनकी पायलट से नहीं बनती. उन्होंने कहा, ‘’जब सचिन पायलट यह कहते हैं कि मैंने जबान दी है वैभव गहलोत की, जोधपुर से टिकट देने की, फिर कहां हमारे बीच मतभेद हैं, ये समझ के परे है।’’

मीडिया ने मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया- गहलोत

इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बयान को मीडिया ने तोड़मरोड़ कर पेश किया हैं। मैंने ऐसा नहीं कहा था, मैंने पूरे संगठन की जिम्मेदारी बताया था। मुख्यमंत्री गहलोत ने बयान का वीडियो शेयर करते हुए यह बात कही।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default