राजस्थान में पानी कमी होने के बाद भी राजस्थान का पानी जा रहा हैं पाकिस्तान

INC News
0

गंगानगर, राजस्थान।

राजस्थान में पानी की इतनी कमी हैं कि लोगों को पानी पीने के लिए भी तरसना पड़ता हैं। आल अनुमान लगा सकते हो कि जब इंसान की यह हालत हैं, तो पशु पक्षियों की क्या होगी। इतनी कमी होने के बाद भी राजस्थान का पानी पाकिस्तान जा रहा हैं। राजस्थान के गंगानगर जिले के सतलज दरिया का हजारों क्यूसिक पानी पाकिस्तान जा रहा हैं। लेकिन फिर भी सरकारें हाथ पर हाथधरी हुई बैठी हैं।

और तो और अभी 4 महीने पहले इस पानी को रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किये गए थे, लेकिन यह पानी नहीं रुक रहा हैं। नहरी विभाग के पास पानी को रोकने के लिए कोई स्टोरेज की व्यवस्था नहीं हैं और न ही उस पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने की व्यवस्था।

नहरी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की मंशा को देखते हुए गेटों की मरम्मत का काम करवाया गया था, लेकिन इसकी कोई ठोस रणनीति तैयार नहीं हो पाई थी कि जब हम पाकिस्तान को पानी छोड़े जाने से रोकेगें तो उस पानी क्या करेगे। उन्होंने कहा पिछले कई सालों से देखा जा रहा था कि जून के महीने में नदी सूख जाती है, लेकिन इस बार पौंग व भाखड़ा बांध से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दरिया के हिस्से में पानी अपेक्षाकृत ज्यादा दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default