मकराना विधायक रुपाराम मुरावतिया ने पर्यावरण दिवस पर की ऐसी मार्मिक अपील

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर जिले की मकराना विधानसभा से विधायक रुपाराम मुरावतिया ने पर्यावरण दिवस पर एक मार्मिक अपील की हैं। विधायक मुरावतिया ने फेसबुक पर लिखा कि आज के 30 वर्ष पहले हमारे घर के बुजुर्ग सुबह 5 बजे उठते ही छोटे बर्तनों में पक्षियों हेतु पानी भरते थे और चिट्ठियों के बिल पर दाना डालते थे ताकि आने वाली पीढियों को त्याग ओर मानवता की सीख मिल सकें। आज भी ग्रामीण क्षेत्र में यह रीत देखने को मिल जाती है परंतु फिर भी हम आधुनिकता ओर बाग दौङ भरी जिंदगी में इन जानवरों से रिश्ते तोङ ही चुके हैं।

विधायक मुरावतिया ने यह कहने के बाद एक अपील की। उन्होंने कहा कि तो आईये प्रण लें ओर भीषण गर्मी में त्राहि त्राहि कर रहे पशु पक्षीयों की रक्षा का संकल्प लें। हम आपको बता दे कि आज विश्व पर्यावरण दिवस हैं। हर दिन प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा हैं, पेड़-पौधे कम होते जा रहे है। अगर ऐसे ही बढ़ता गया तो एक दिन प्रकृति पतन की ओर चली जायेगी।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default