विश्व चैंपियनशिप और एशियन गेम्स की विजेता रहीं हरियाणा की पहलवान बबीता फोगाट का रिश्ता तय हो चुका है। बबीता फोगाट ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। वह जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेगी। उनकी शादी विवेक सुहाग के साथ तय हुई है।
बता दें कि विवेक सुहाग रेलवे में नौकरी करते हैं और पूर्व में हिंद केसरी विजेता रह चुके हैं। विवेक का परिवार मूल रूप से झज्जर जिले के गांव मातनहेल का रहने वाला हैं। वर्तमान में वह दिल्ली के नजफगढ़ शहर में रहते हैं।
बबीता फोगाट ने अपने फेसबुक पर इससे संबंध विवेक की परिवार के साथ फोटो भी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा है-'आप जानते हैं मेरे पापा का आर्शिवाद लेने के बाद अब ऑफिशियल हो चुका है। वक्त है दिलवाला अब अपनी दुल्हनिया ले जाए।" बबीता फोगाट के होने वाली 'दिलवाले' का नाम है विवेक सुहाग।'
बता दें कि बबीता फोगाट के होने वाले जीवनसाथी विवेक सुहाग भी पेशे से पहलवान हैं। साल 2018 में विवेक सुहाग ने भारत केसरी पुरस्कार जीता था। मूलरूप से हरियाणा के झज्जर जिले के गांव मातनहेल निवासी विवेक सुहाग का परिवार दिल्ली के नजफगढ़ में रहता है।
मिली जानकारी के अनुसार, बबीता फोगाट के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं उनके चाचा सज्जन बलाली ने यह रिश्ता तय किया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, इस साल के नवंबर-दिसंबर तक बबीता और विवेक शादी कर लेंगे।
ईमानदारी, आदर करने का तरीका आया पसंद : बबीता
बबीता फौगाट ने मीडियासे बात करते हुए बताया कि खिलाड़ी होने के चलते वह करीब 4-5 साल पहले विवेक सुहाग से मिली थी। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। बबीता ने बताया कि उसे विवेक के स्वभाव के साथ ही दूसरों का आदर करने का तरीका व ईमानदार प्रवृत्ति बेहद पसंद आई। जिसके बाद दोनों ने ही अपने-अपने घर पर इस रिश्ते को लेकर बात की। बीती 2 जून को ही दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी।
यहां पर बता दें कि नवंबर, 2016 में पहलवान गीता फोगाट शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी शादी हरियाणा के उनके गांव बलाली में हुई, जिसमें अभिनेता आमिर खान विशेष रूप से शामिल होने के लिए गीता के गांव पहुंचे थे।
अपनी शादी में गीता ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को भी निमंत्रण दिया था और आमिर भी सिर पर लाल पगड़ी बांधकर अपनी सह कलाकर साक्षी तंवर और सान्या मल्होत्रा के साथ सीधे मुंबई से गीता और उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं देने उनके गांव पहुंचेे थे।

Tnxx for comment