जम्मू कश्मीर।
केंद्र मोदी की दूसरी बार सरकार बन चुकी हैं। अब मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के मुद्दे का हल निकाल सकती हैं। अभी हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की हैं। बताया है रहा हैं कि गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह कश्मीर के मुद्दे को लेकर काफी सक्रिय है। सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर में अब भारत सरकार परिसीमन करवा सकती हैं, इस परिसीमन के कारण भाजपा को बड़ा फायदा हो सकता हैं।
जम्मू में 111 विधानसभा सीट, लेकिन सिर्फ 87 सीट पर चुनाव होता हैं।
जम्मू कश्मीर विधानसभा में कुल 111 सीट हैं, लेकिन सिर्फ 87 सीटों पर ही चुनाव होता हैं। बाकी 24 सीटें हर बार खाली छोड़ी जाती हैं, यह जम्मू कश्मीर के संविधान में लिखा हुआ है कि हर बार 24 सीट खाली रहेगी। यह 24 सीटें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लिए छोड़ी जाती हैं। अब अगर भारत सरकार जम्मू कश्मीर का परिसीमन करवाती हैं, तो सभी 111 सीटों पर चुनाव होंगे।
जम्मू कश्मीर के जम्मू इलाके में भाजपा का काफी दबदबा हैं और यहाँ विधानसभा चुनाव में भाजपा अच्छी जीत दर्ज करती हैं, इसलिए परिसीमन के बाद यह 24 सीट भी भाजपा के साथ जुड़ सकती हैं और इस राज्य में भी भाजपा को फायदा हो सकता हैं।
इस परिसीमन के बारे में सुनते ही पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने काफी चिंता जताई हैं, उन्होंने कहा हैं कि यह साम्प्रदायिक तरीके से राज्य को बांटने जैसा काम है।

Tnxx for comment