लोकसभा के पहले सत्र में पहले दिन नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ऐसे पहुंचे लोकसभा सदन में

INC News
0

दिल्ली।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज पहला सत्र बुलाया गया। आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला दिन हैं। संसद में पहले शपथ ग्रहण के बाद कुछ महत्वपूर्ण एजेंडों पर बातचीत हो सकती हैं। पहले सत्र में केंद्रीय बजट भी आने वाला है।  यह सत्र 26 जुलाई तक चलेगा, इस सत्र में 30 लोकसभा की बैठक होने वाली हैं। पहले दो दिन सभी सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद 19 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ऐसे पहुंचे सदन में

सभी सांसदों की तरह राजस्थान की नागौर सीट से सांसद बने हनुमान बेनीवाल भी लोकसभा सदन पहुंचे। हनुमान बेनीवाल ने आज पहली बार लोकसभा सदन पहुंचे है। सदन में प्रवेश करते ही हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा सदन पर हाथ लगाकर उसको माथे से लगाया। बेनीवाल की सदन को धोक लगाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default