पीएम मोदी के साथ ही बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने भी ली लोकसभा में शपथ

INC News
0

दिल्ली।

सोमवार को 17वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र प्रोटेम स्पीकर के भाषण से साथ शुरू हो गया है। 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित तमाम बड़े नेताओं ने आज लोकसभा के पहले दिन ही शपथ ली हैं।

कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने भी ली लोकसभा की शपथ

बाड़मेर लोकसभा सीट से सांसद और कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने भी आज लोकसभा में शपथ ली हैं। कैलाश चौधरी पीएम मोदी की।कैबिनेट में शामिल है, इसलिए उन्हें भी पहले शपथ लेने का मौका मिला है। लोकसभा के कार्यवाहक वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कैलाश चौधरी ने शपथ ली। शपथ के बाद कैलाश चौधरी ने कहा कि सदन के माध्यम से देश की प्रगति में हर सम्भव प्रयास करूंगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default