राजस्थान के शिक्षा मंत्री की इस घोषणा के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों की खुशी का नहीं रहेगा ठिकाना

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ी घोषणा की है, उन्होंने कहा की योग दिवस पर योग करने के लिए किसी भी शिक्षक या बच्चे को उसी स्कूल में जाने की जरूरत नहीं है जिसमें वो पढ़ाते हो या बच्चे पढ़ते हो।

को बता दें की 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा और ऐसे में सरकारी स्कूलों में भी योग दिवस मनेगा, लेकिन राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को यह छूट दी है की वह अपनी सुविधा के अनुसार ही किसी भी सरकारी स्कूल में इस कार्यक्रम में भाग ले सकते है।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि विद्यार्थियों व अध्यापकों के लिए अपने ही स्कूल में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होना जरूरी नहीं होगा। योग दिवस मनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा की जो बच्चा या शिक्षक कहीं भी हैं, 21 जून को योग दिवस पर वह वहां के सरकारी स्कूल में आकर एक घंटा योग दिवस मना सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default