गहलोत सरकार अब बदलेगी आपका राशन कार्ड, जाने क्या होगा बदलाव

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

अब राजस्थान सरकार आपका राशन कार्ड बदलने जा रही हैं। इस कार्ड में कुछ बदलाव किए जायेंगे। सबसे बड़ा बदलाव इस कार्ड में मुखिया को लेकर किया जा रहा हैं। अब हर परिवार के राशन कार्ड में महिला को मुखिया बनाया जाएगा। कार्ड में जो महिला उम्र में सबसे बड़ी होगी, वही उस कार्ड की मुखिया होगी। इसके साथ ही जिस कार्ड में कोई 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिला नहीं होगी, उस कार्ड मव पुरुष को मुखिया बनाया जाएगा।

आज जयपुर में सचिवालय में इस को लेकर बड़ी मीटिंग हुई हैं। इस मीटिंग में राशन कार्ड को लेकर चर्चा की गई हैं। आने वाले दिनों में ऐसा किया जाएगा। साथ ही राशन कार्ड को डिजिटल बनाया जाएगा। जैसा भामाशाह कार्ड होता हैं, ठीक वैसे ही राशन कार्ड बनाया जाएगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default