जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान विधानसभा का सत्र इसी माह की 27 जून को शुरू होने जा रहा हैं। विपक्षी पार्टी भाजपा इस सत्र में गहलोत सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं। भाजपा के विधायक दल की मीटिंग 17 जून को रखी गई हैं, इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया करेंगें। इस मीटिंग में गहलोत सरकार को घेरने की योजना बनाई जाएगी। हर विधायक को एक-एक विभाग दिया जाएगा, वो विधायक उस विभाग में गहलोत सरकार को घेरने का काम करेगा।
आज जयपुर में गुलाबचंद कटारिया के घर पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक सतीश पूनियां और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने मीटिंग की, इस मीटिंग में 17 जून को होने वाली मीटिंग को लेकर चर्चा की गई, वहीं गहलोत सरकार पर हमला बोलने की तैयारी की हैं।

Tnxx for comment