विधानसभा में इस बात को लेकर हो गया झगड़ा, तो सी पी जोशी ने विधानसभा कर दी स्थगित

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

विधानसभा में दूसरे सत्र की कार्यवाही चल रही हैं, आज इस सत्र का दूसरा दिन था, लेकिन विधानसभा में हंगामा होने की वजह से विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। दरअसल आज विधानसभा में विपक्षी दल ने सरकार का घेराव किया, यह घेराव भाजपा में बजरी माफियाओं को लेकर किया था। हाल ही में जयपुर में बजरी माफियाओं ने विरोध करने पर एक आदमी की हत्या कर दी गई। इस मामले को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर हमला बोला।

गहलोत सरकार की ओर से मंत्री शांति धारीवाल खड़े होकर जवाब देने लगे, लेकिन विधानसभा में काफी हंगामा हो गया, तो सी पी जोशी ने धारीवाल को बैठने को कहा, लेकिन वो माने नहीं, जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी नाराज हो गए और विधानसभा से चल पड़े और उन्होंने जाते-जाते विधानसभा को स्थगित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default