विधानसभा की कार्यवाही आज हंगामा होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष सी पी।जोशी ने स्थगित कर दी, विधानसभा अध्यक्ष सी पी।जोशी अपनी चेयर से उठकर चल दिये। इस घटना पर हमला बोलते हुए विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ विधानसभा के काफी नाराज हो गए और उन्होंने गहलोत सरकार के साथ विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को ही आड़े हाथ ले लिया।
उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने से बचना चाहती हैं, इसलिए वे विधानसभा की कार्यवाही नही चलने दे रहे, प्रदेश में बजरी माफियाओं का आतंक काफी बढ़ गया, लेकिन सरकार कुछ ही नहीं कर रही हैं, वहीं विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा की कार्यवाही बिना स्थगित किये हुए ही कुर्सी छोड़ चल दिये, ऐसा राजस्थान की विधानसभा में पहली बार हुआ है, ऐसा आज तक राजस्थान में नहीं हुआ है।

Tnxx for comment