धौलपुर, राजस्थान।
आज राजस्थान के धौलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, चम्बल क्षेत्र के सबसे बड़े डकैत जगन गुर्जर ने आज सरेंडर कर दिया हैं। हाल ही में लोकसभा के पहले सत्र में जगन गुर्जर के एनकाउंटर की मांग की गई थी, राजस्थान के नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था कि डकैत जगन गुर्जर का एनकाउंटर किया जाए।
हम आपको बता दे कि डकैत जगन गुर्जर ने हाल ही में 12 जून को एक गांव में आतंक मचाया था, उसके बाद वो काफी चर्चा में आ गया था, पुलिस जगन गुर्जर को पागलों की तरह ढूंढ रही थी। 12 जुन को जगन गुर्जर ने एक गांव की महिलाओं को निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया था।

Tnxx for comment