समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोपा केसयोंजक हनुमान बेनीवाल की मुलाकात

INC News
0

दिल्ली।

लोकसभा चुनावों के बाद अब लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका हैं। सभी सांसदों ने शपथ ग्रहण भी कर ली हैं, तो लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव भी हो चुका हैं। अब लोकसभा की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चालू हो गई हैं। इस सत्र में सरकार बजट भी पेश करेगी। पहले सत्र में 30 बैठक होनी हैं। लोकसभा में इस बार भी कई नए सांसद गए, उनमे से ही एक ही राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल।

हनुमान बेनीवाल ने भी दूसरे सांसदों की तरह लोकसभा में शपथ ले ली हैं। दिल्ली में बेनीवाल नए-नए नेताओ से मुलाकात कर रहे है। आज दिल्ली में लोकसभा सदन में हनुमान बेनीवाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान हनुमान बेनीवाल के साथ  राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी उपस्थित थे।

हालांकि यह मुलाकात सियासी थी या फिर शिष्टाचार मुलाकात, लेकिन एक क्षेत्रीय पार्टी ले मुखिया का दूसरे प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी के मुखिया से मिलना कुछ हद तक सियासी हो सकता हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default